मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया औचक निरीक्षण

Updated:6 months, 2 weeks ago

जयपुर राजस्थान 09 दिसंबर, 2025, (एएनआई): भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया औचक निरीक्षणमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित सचिवालय पुस्तकालय भवन में बने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खुद फोन पर लोगों की समस्याएं सुनी, और कहा कि 181 पर मिल रही समस्याओं की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए, जिससे परिवादी की समस्या का समयबद्ध समाधान हो सके। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, परिवादी की शिकायत पंजीकरण की प्रणाली, फॉलो अप की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार कार्य कर रही है। 181 हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन घर बैठे अपनी समस्या दर्ज करवाकर उसका शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ उनकी हर समस्या के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Video

iocl