11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर NMCG ने यमुना किनारे किया योग का आयोजन

Updated:1 year ago

नई दिल्ली, 21 जून (एएनआई): 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिल्ली के सोनिया विहार स्थित बीएसएफ कयाकिंग कैंप में यमुना नदी के किनारे ‘घाट पर योग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनएमसीजी के अधिकारी और कर्मचारी, एनजीओ के सदस्य, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), छात्रों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" की थीम के अंतर्गत मनाया गया यह आयोजन योग प्रेमियों और पर्यावरण समर्थकों एक साथ लाया। इस मौके पर NMCG के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने भी सबके साथ योग किया और में कहा कि यमुना किनारे योग करना एक शांति देने वाला और सकारात्मक अनुभव है।

Related Video

iocl