कश्मीर की सर्द हवाओं में भी रफ्तार से बातें करने को तैयार- State of the art वंदे भारत

Updated:1 year, 5 months ago

भारत की शान वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार अब पहाड़ों और बर्फबारी में भी कम नहीं होगी। भारतीय रेल ने विशेष डिजाइन के साथ खास ट्रेन को तैयार किया है, जो माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी बिना किसी रुकावट के चलेगी। यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' विजन के तहत बनाई गई है और जल्द ही इसे पहाड़ी इलाकों में चलाने की तैयारी है। नयी वंदे भारत ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें सिलिकॉन थर्मोस्टेट टेक्नोलॉजी और हीटिंग पैनल लगाए गए हैं, जो ट्रेन के अंदर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा, इसमें आरामदायक चेयर बैक और फ्रंट, स्लाइडिंग चेयर, हॉट एसी, फूड टेबल, चार्जिंग पॉइंट, और पानी के लिए वॉटर पंप और टैंक की सुविधा दी गई है। बर्फीले इलाकों में भी यात्रियों को गर्माहट देने के लिए विशेष हॉट केस और ट्रेन के अंदर हीटिंग सिस्टम लगाया गया है।

Related Video

iocl