राज्य सरकार की अभिनव पहल ‘राजस्थान मिशन-2030’: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Updated:2 years, 10 months ago

जयपुर (राजस्थान) , अगस्त 23 (ANI): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ‘राजस्थान मिशन-2030’ का शुभारंभ किया गया। इसका उदे्श्य वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाना है। इस अवसर पर जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन 2030 के ज़रिए राजस्थान की तरक्की को गति मिलेगी। प्रदेश की प्रगति को 10 गुना गति देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मिशन की वेबसाइट mission2030.rajasthan.gov.in. भी लॉच की। इस वेबसाइट, टोल फ्री नंबर, वीडियो मैसेज, कॉन्टेस्ट और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए 1 करोड़ लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्हीं के आधार पर ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट’ तैयार किया जाएगा। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों, अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आमजन से संवाद किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश की प्रगति के मद्देनज़र अपनी अपनी अपेक्षाएं, विचार और सुझाव दिए और राज्य की तरक्की के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related Video

iocl