Asian Games में Record बना रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, भारत ने एक दिन में जीते 15 Medal

Updated:2 years, 9 months ago

एशियन गेम्स में भारत इतिहास रच रहा है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक मेडल जीतकर देश को गौरवांवित कर रहे हैं। बीते दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने महज एक ही दिन में 15 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले एशियन गेम्स 2010 में भारत ने 14वें दिन 11 मेडल जीते थे। इस तरह भारत ने एशियन गेम्स में एक दिन में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। गर्व की बात ये है कि एशियन गेम्स 2023 में भारत अब तक 53 मेडल जीत कर चौथे स्थान पर है। वहीं अपनी जीत को लेकर भारतीय खिलाड़ी गर्व महसूस कर रहे हैं।

Related Video

iocl