Asian Games 2023 के बाद China से India लौटे खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Updated:2 years, 9 months ago

कोई आरती की थाल लिए, तो कोई हाथ में फूलों की माला लिए खिलाड़ियों का स्वागत करता दिखा. ये नजारा दिल्ली के हवाई अड्डे पर देखने को मिला, जहां 01 अक्टूबर को एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में भाग लेने के भारतीय एथलीटों (Indian Athletes) के चीन से लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. एथलीटों के स्वागत के लिए उनके परिजनों के साथ-साथ तमाम प्रशंसक भी मौजूद रहे. खिलाड़ियों को माला पहनाकर, उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान वे ढोल की थाप पर झूमते भी दिखाई दिए. एशियाई खेलों में जीत की खुशी उनके चेहरों पर साफ देखने को मिल रही थी.

Related Video

iocl