Gadar 2 की Success Party में धर्मेंद्र ने दी फ्लाइंग Kiss, Shah Rukh Khan ने Sunny को लगाया यूं गले

Updated:2 years, 10 months ago

सनी देओल (Sunny Deol) और मेकर्स ने मुंबई (Mumbai) में गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी (Success Party) रखी, जिसमें सभी बड़े सितारे शामिल हुए. गदर 2 ( (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी में सनी देओल ने अपने भाई बॉबी के साथ जमकर पोज दिए. ब्लू सूट में तारा सिंह ने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं भाई की सफलता से बॉबी देओल भी फूले नहीं समा रहे थे. सनी को देखते ही पैरराजी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. पार्टी में ही-मैन यानि धर्मेन्द्र (Dharmendra) की एंट्री हुई. ब्लू टी-शर्ट और पेंट में धर्मेन्द्र इस उम्र में भी काफी कूल दिख रहे थे. बेटे की सफलता की खुशी उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रही थी. धर्मेन्द्र ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी गदर 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे. एक्टर शाहरुख खान पत्नी गौरी के पार्टी में आए थे. उन्होंने देखते ही सनी देओल को गले लगया और पोज दिए. दोनों को लंबे अरसे बाद साथ में देखा गया. हालांकि इससे पहले शाहरुख और गौरी दोनों गदर 2 की तारीफ कर चुके हैं. साथ ही सलमान खान अपने वायरल लुक में पार्टी मे पहुंचे। सारा अली खान अपने भाई इबारहिम के साथ पार्टी में शामिल हुई। वहीं जग्गू दा यानी Jackie Shroff भी पार्टी में पहुंचे. उन्होंने फिल्म की सक्सेस के लिए ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरा बॉलीवुड देखता ही रह गया।

Related Video

iocl